उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन स्थगित कर दिया गया।

चंदौली धानापुर। कुसुम्ही गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित जर्जर पुल के निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन स्थगित कर दिया गया। यह निर्णय सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से सीधी वार्ता और पुल निर्माण के आश्वासन के बाद लिया गया।

धरना स्थल पर बँधी डिवीजन एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि बरसात से पहले पुलिया का कार्य हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में पुलिया का काम शुरू नहीं हुआ, तो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन एक विशाल जन-आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सैयदराजा विधायक की होगी।

यह धरना सोमवार से कुसुम्ही गांव के पास दल बाबा मंदिर पर चल रहा था। किसान लगातार नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे, क्योंकि पुराना पुल जर्जर हालत में था।

किसान पिंटू पाल ने बताया कि 5000 से अधिक आबादी वाले गांव के लोगों को इस जर्जर पुल से आवागमन करना पड़ रहा था, जो बेहद खतरनाक था। ग्रामीणों की नाराजगी और दैनिक भास्कर द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जर्जर पुल से आवागमन बंद कर दिया था।

विभाग ने बाद में बगल में एक अस्थायी पुल का निर्माण कराकर आवागमन चालू कराया था। यह पुल कई महीनों से जर्जर हालत में था और कभी भी ढहने का खतरा बना हुआ था, जिससे ग्रामीणों ने बड़े हादसे की आशंका व्यक्त की थी।

कुछ महीने पहले दैनिक भास्कर ने इस जर्जर पुल की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके संज्ञान में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल के दोनों ओर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले सूचना बोर्ड लगवाए थे, और अब मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

धरना में पिंटू पाल (मंडल अध्यक्ष वाराणसी), शेषनाथ यादव (जिला अध्यक्ष चंदौली), विजय कांत पासवान गुड्डू (युवा जिला अध्यक्ष चंदौली), अखिलेश यादव, मोहन यादव, रामअवतार यादव, ओमप्रकाश यादव, अखिलेश यादव गोलू, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!