उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

मैग्सेसे अवॉर्डी राजेंद्र सिंह ने डीपीओ दर्शन निषाद को राजस्थान में किया सम्मानित

उत्तर सरकार के 35 जिलों के जिला परियोजना अधिकारियों के बीच हुआ सम्मान।


चन्दौली चहनियां। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 35 जिलों के जिला परियोजना अधिकारियों की राजस्थान के करौली और धौलपुर जनपद में जल संरक्षण पर आयोजित अध्ययन, प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चंदौली जनपद के जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर भारत के जलपुरुष के नाम से विख्यात मैग्सेसे अवॉर्डी राजेंद्र सिंह के द्वारा जल संरक्षण में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


मालूम हो कि 13-15 फरवरी के बीच आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान पोखरों, कुंडों, तालाबों, नदियों एवं अन्य जल श्रोतों को संरक्षित और संवर्धित करने पर जोर दिया गया। डीपीओ दर्शन निषाद ने बताया कि जल मानव जीवन के लिए सबसे जरूरी तत्व है, इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए जल संरक्षण महती आवश्यक हैं। दर्शन निषाद ने आगे कहा कि मैने अपना जीवन जल संरक्षण को समर्पित कर दिया है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को जल के लिए आपस में लड़ना न पड़े।


दर्शन निषाद को सम्मानित किए जाने पर हरिओम आनंद, विनोद साहनी, तेजू साहनी, डॉ. राजेश निषाद, वीरेंद्र प्रधान बहादुरपुर आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!