
चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली के सकलडीहा मार्केट सहित अलीनगर तिराहे पर बढ़ते सड़क अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पटरी व्यवसाईयों एवं दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है है। ज्ञात हो कि कस्बा के मुख्य मार्ग और बाजार क्षेत्रों में पटरी व्यवसायी व दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान फैलाकर अवैध रूप से अतिक्रमण पर तहसीलदार सीओ व कोतवाल ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण करने वाले ठेला, खुमचा, पटरी व्यवसायियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि निर्धारित सीमा के बाहर सामान रखने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए सड़क को अवरुद्ध करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और भविष्य में दोबारा उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना व विधिक कार्रवाई की बात कही।
स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। स्थानीय प्रशासन ने दुकानदारों को तीन दिन की मोहलत देते हुए अपने अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने को लेकर कहा इस बाबत प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने कहा कि आवागमन की शिकायत को लेकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए सूचना दे दी गई है समय सीमा के अंदर अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सीओ स्नेहा तिवारी, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे














