
चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा तहसील क्षेत्र में लाइनमैन की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के मामले में विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक (एमडी) ने अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पहले ही संबंधित जेई को निलंबित किया जा चुका था। जांच में लापरवाही के संकेत मिलने के बाद उच्चाधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई।
सूत्रों के अनुसार लाइनमैन की मौत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन में कमी के चलते हुई थी। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।














