उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

मानदेय को लेकर बीडियो के नाम सौंपा पत्रक

चहनियां/चंदौली
चहनियां स्थित खण्ड विकास कार्यालय पर गुरुवार को मानदेय और ईपीएफ के भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायक ने खण्ड विकास अधिकारी के नाम से ज्वाइंट बीडियो ओम प्रकाश को पत्रक सौंपा । एक सप्ताह के अंदर भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दिया ।


रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सावित्री सिंह ने बताया कि समस्त रोजगार सेवक और तकनिकी सहायक शासन के अनुरूप एवम् खण्ड विकास अधिकारी के निर्देश पर समस्त सौंपे गये कार्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते चले आ रहे है । फिर भी हम लोगों का सात माह से मानदेय और विगत कई वर्षों का इपीएफ का भुगतान मनरेगा सेल के घोर लापरवाही एवं उदासीनता के कारण आज तक नहीं हो पाया । जिससे रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायको में घोर आक्रोश व्याप्त है ।

मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों ,तकनीकी सहयको का परिवार भूखमरी के कगार पर पहुँच गया है । हर कार्य पैसे के बिना रुके हुए है । पत्रक में अनुरोध किया कि उपरोक्त लिखित समस्याओ का निदान एक समाप्त के अन्दर नहीं होता है तो हम समस्त रोजगार सेवक,तकनीकी सहायक समस्त कार्यों का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होगे ।


इस दौरान रवि प्रजापति,दीना नाथ यादव,अनुपम यादव,ओमप्रकाश यादव,राजवंश यादव,रूप चन्द्र भारती,राजेश कुमार,अरबिंद यादव,कमलेश यादव,गुप्त नाथ,अशोक सिंह,अजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!