
चन्दौली चहनिया पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत गैर जमानतीय अधिपत्रों (एन0बी0डब्ल्यू0) में वारंटी संग्राम यादव पुत्र बालरूप यादव निवासी नदेसर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 63 वर्ष सम्बन्धित मु0नं0 2862/17 व अ0सं0 39/2001 धारा 26, 42, 41, 52, 379ए, 411 भादवि को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।














