दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

चंदौली धानापुर।धानापुर क्षेत्र के कांधरपुर गांव में होली के दिन बुधवार रात करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया।
यह विवाद होली के दौरान शराब पीकर गाली-गलौज करने के बाद शुरू हुआ बताया जा रहा है। एक पक्ष के रोहित विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के तीन लड़के उनके घर पर शराब पीकर गाली दे रहे थे। जब उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो वे वहां से चले गए और बाद में कई अन्य लोगों को लेकर आए, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में एक पक्ष से श्यामलाल विश्वकर्मा (60), बाबूलाल विश्वकर्मा (55) और मोहित विश्वकर्मा (28) को गंभीर चोटें आईं। मोहित विश्वकर्मा को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर से जिला अस्पताल चंदौली रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दूसरे पक्ष से दीपक सिंह (35), प्रदीप शर्मा (22), राहुल सेठ (18), सतीश खरवार (30), धर्मवीर शर्मा (28) और अश्विनी मौर्या (23) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय चंदौली रेफर कर दिया गया है।
दूसरे पक्ष की कुसुम देवी ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की और बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई। धानापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच-पड़ताल में जुटी है।थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि कि बुधवार रात्रि 8बजे दो पक्षों मे मे मारपीट कि घटना हुई इसके कारणों कि जाँच कि जा रही है गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और शान्ति ब्यवस्था क़ायम है



