कंपोजिट विद्यालय रैपुरा की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गयी

सकलडीहा चन्दौली। सकलडीहा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के साथआय एवं प्रतिभा आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों एवं उनके अभिभावकों मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया ।
बैठक में वार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा , नये नामांकन पर चर्चा की गयी बैठक में आऊट आफ स्कूल बच्चों चर्चा के दौशन अभिभावकों से कहा गया कि कुछ बच्चे हैं जिनका नाम तो लिखाकर अभिभावक अपने साथ कृषि कार्य में कहीं ले जाते हैं जिससे बच्चों का ठहराव नहीं हो पाता है, कम्पोजिट ग्रान्ट के उपभोग पर विस्तार से चर्चा की गयी , विद्यालय में साफ सफाई पर चर्चा की गयी , क्लब की मासिक गतिविधियों पर चर्चा आपरेशन कार्याकल्प के अन्तर्गत अवस्थापना सुविधाओं पर चर्चा की गयी ।

विद्यालय में प्रबन्ध समिति के बैठक मे राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में पास हुए बच्चों एवं अभिभावकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी । विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं प्रधानाध्याक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय से आठ बच्चे राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित हुए है जिन्हें सरकारी स्कूल या सहायता प्राप्त विद्यालय में नाम लिखवाने पर प्रत्येक माह एक हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलती है ।
एक छात्र आलोक कुमार का इन्स्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है जिसे दस हजार रुपया मिलेगा । उन्होंने यह भी बताया कि 9 ’10 ’11 मार्च को प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो और ताइक्वाडों में 20 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगें । विद्यालय प्रबन्ध समिति के मीना देवी ‘ विभा देवी ‘ अमन भारती ‘ सुनील कुमार तिवारी ‘ मराद्दू पाल दिनेश कन्नौजिया , रामधनी ‘ पप्पू , हरिओम तिवारी ‘ संजय ‘ विनोद चौधरी आरती यादव ‘ शिवकुमार प्रजापति उपस्थित रहे । अहमक्षता रामलाल संचालन ग्राम प्रधान अमरनाथ खरवार “पप्पू” ने किया ।



