बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने को लेकर पिंटू पाल शीघ्र देंगे धरना

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र में विगत वर्षों से बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जहा इन बंदरों द्वारा लगातार क्षेत्र की जनता को घायल करने का क्रम जारी है। वहीं इनकी बंदरो के आतंक से ग्रामीण, राहगीर, किसान, व्यापारी सभी परेशान है।
जबकि इन बंदरों की आतंक से छुटकारा दिलाने को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई। यहां तक की कई बार खबरों के माध्यम से भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु काफी दिन बीत जाने के बाद भी इन बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के क्रम में कोई भी ठोस पहल नहीं की गई।
जिसको लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा जिलाधिकारी को पत्र देते हुए समय के अंदर समस्या के निदान की जाने की बात कही गई थी।
परंतु पिंटू पाल द्वारा दिए गए समय करीब आने के बाद भी अभी तक कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रहा। जिसको लेकर पिंटू पाल ने बताया कि अगर 9 मार्च तक समस्या का निदान नहीं किया जाता है तो हम सभी किसान यूनियन द्वारा विशाल धरना देने का कार्य किया जाएगा और इस धरने का मुख्य उद्देश्य बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाया जाना होगा।
जब तक इस समस्या का निदान नहीं किया जाएगा हम लोगों का धरना जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार अभी दो दिन पूर्व ही परिषदीय विद्यालय के कुछ बच्चों को भी बंदरों ने अपना शिकार बनाया था। वहीं शनिवार को विद्यालय के अध्यापक की मां को भी बंदरों द्वारा घायल करने की जानकारी प्राप्त हुई।



