उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

बंदरों के आतंक व स्मार्ट मीटर में उत्पन्न समस्याओं को लेकर किसान यूनियन का धरना जारी

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा ब्लॉक परिसर के समीप भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल के तत्वाधान में क्षेत्र में लगातार बंदरों की आतंक से तथा बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर खुली लूट से त्रस्त जनता की समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना प्रारंभ कर दिया गया।

इस संबंध में पिंटू पाल ने बताया कि विगत दिनों जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि क्षेत्र की जनता बंदरों के आतंक से अत्यधिक परेशान है। जहां बंदरों द्वारा आए दिन स्कूल जाने वाले बच्चों को घायल करने का कार्य किया जा रहा है। वही अपना व्यापार करने वाले व्यापारी भी बंदरों का शिकार हो रहे हैं।

जबकि व्यापारियों द्वारा भी इन बंदरों की समस्या का निदान किया जाने की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों से की गई। परंतु काफी दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया गया। इसी के साथ बिजली विभाग द्वारा भी क्षेत्र की जनता को लूटने का कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में विभाग द्वारा पूर्व में लगा मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं का बिजली बिल अत्यधिक प्राप्त हो रहा है।

वही कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिनके द्वारा भुगतान करने के बाद भी लंबी चौड़ी बील प्राप्त हो रही है। इन्हीं सभी बातों को लेकर जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए आग्रह किया गया था की 9 मार्च के अंदर समस्याओं का निदान अगर नहीं किया गया तो हम सभी लोग धरना देने का कार्य करेंगे। इस संबंध में जब बिजली विभाग एसडीओ से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। वही जिन उपभोक्ताओं की समस्या की शिकायत प्राप्त हो रही है उसका निदान भी किया जा रहा है।

वही बंदरों की समस्या को लेकर जब संबंधित अधिकारी से फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो संबंधित अधिकारी( डीएफओ) द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। धरना देने वालों में मुख्य रूप से पिंटू पाल, दीनानाथ श्रीवास्तव, गुड्डू पासवान, मोहन यादव, जिउत पाल, अखिलेश यादव, गोलू ,बघेल यादव, निखिल यादव , विवेक यादव,मुरारी यादव,अखिलेश यादव, छोटू यादव, प्रमोद सिंह ,संजय यादव प्रधान, ओमप्रकाश यादव, गनर लाल यादव के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!