उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

एसडीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना स्थगित

एसडीएम को मांग पत्र सौपते किसान यूनियन के लोग


चन्दौली सकलडीहा। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बीते सोमवार से भारती किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी और किसानों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीन दिन बाद एसडीएम कुन्दन राज कपूर के आश्वासन पर समाप्त हुआ।

एसडीएम ने किसान यूनियन की दोनों मांगो को निस्तारित करने की बात कही।वही किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल ने कहा कि 10 दिन में समस्याओ को निस्तारित करने पर धरना स्थगित किया गया है।यूनियन प्रशासन को 20 दिन का समय देता है।अगर समस्याएं हल नही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


आपको बता दे कि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल ने  बिजली विभाग द्वारा जांच के नाम पर शोषण और स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने की शिकायत किया।आरोप था कि उपभोक्ता विभाग के कार्यालय पर जाते है तो घूस लेकर बिल में सुधार किया जाता है।

इसके साथ ही सकलडीहा कस्बा सहित क्षेत्र के अन्य जगहों से बंदरो को पकड़वाने की मांग किया था। किसान नेता का आरोप है कि जब सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था।

धरना स्थल पर पहुच एसडीएम कुन्दन राज कपूर,एक्सईएन विद्युत नरेश कुमार ने जल्द मामलों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।जिसपर धरना निरस्त किया गया है।

धरना पर दीनानाथ श्रीवास्तव,गुड्डू पासवान, अखिलेश यादव, जीउत पाल,विजेंद्र यादव, विवेक यादव,मुरारी यादव, निखिल यादव, प्रमोद सिंह,ओमप्रकाश यादव,अखिलेश यादव,मोहन यादव, सारनाथ यादव,मुन्ना राम सहित अन्य पदाधिकारी और किसान रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!