सूर्य सरोवर का कार्य प्रारंभ सुंदर घाट के साथ होगा सरोवर का सुंदरीकरण

सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा कस्बे के टीमिलपुर ग्राम सभा स्थित सूर्य सरोवर जो दुर्गा माता मंदिर स्थित विगत कई वर्षों से समस्याओं से जूझ रहा था। जिसको लेकर ग्रामीण तथा समिति के लोगों द्वारा कई बार इस तालाब के सुंदरी करण किए जाने की मांग उठाई गई थी। जिसके क्रम में विगत वर्ष पूर्व पर्यटन विभाग द्वारा तालाब के कुछ क्षेत्र पर स्टील की रेलिंग तथा घाट बनाने का कार्य किया गया था।
वही छठ पूजा तथा विभिन्न प्रकार के आयोजन के समय इस घाट पर लोगों का जमावड़ा इतना ज्यादा हो जाता था, कि घाट के किनारे खड़े हो पाना भी एक समस्या साबित होती थी। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा भी तमाम प्रकार की व्यवस्था करते हुए समस्या का निदान कराया जाता था। वहीं लोगों की मांग पर इस सरोवर के चारों तरफ इंटरलॉकिंग तथा घाट बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
जिसके क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के माध्यम से इस सरोवर का सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं कुछ कार्य मनरेगा के माध्यम से भी किया जाना है। अगर कार्य में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी उत्पन्न नहीं हुई तो यह तालाब एक आदर्श तालाब के रूप में स्थापित होगा।
जहां इस सरोवर के किनारे छोटे-छोटे छायादार वृक्ष, ओपन जिम तथा लोगों को बैठने के लिए कुर्सी बनाए जाने का प्रावधान है। वही तालाब के शुद्धिकरण के दौरान तालाब के चारों तरफ फुटपाथ जिस पर इंटरलॉकिंग इट लगाई जाएगी तथा रोशनी के भी प्रबंध किए जाएंगे। इसी के साथ अगर लोगों की आग्रह पर सरकार द्वारा कुछ और भी मद प्राप्त हो गया तो तालाब के बीच में बिजली के तथा फुहारे की व्यवस्था भी लगाए जाने पर विचार किया जाएगा।



