उत्तर प्रदेशक्राइमचकियाचंदौली

अवैध खनन की कवरेज कर रहे पत्रकार पर हमला,अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच।

चन्दौली/चकिया/ चन्दौली जिले में अवैध खनन के खिलाफ रिपोर्टिंग करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। खनन माफियाओं ने दबंगई दिखाते हुए पत्रकार की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पत्रकार संगठनों में आक्रोश फैल गया।


जानकारी के अनुसार, शिकारगंज क्षेत्र के पत्रकार विवेक भारती पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन की खबरें जुटा रहा था।  इसी दौरान माफियाओं को इसकी भनक लग गई आरोप है कि 16 मार्च सोमवार की शाम दबंगों ने पत्रकार को रोककर पहले धमकाया और फिर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घायल पत्रकार को ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से तत्काल चकिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया स्थिति नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर 2 नामजद व 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


इस घटना के बाद पत्रकार संगठनों ने कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

पुलिस का बयान: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”


यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को किस तरह खतरों का सामना करना पड़ता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!