जनपद में पहली रैंक पाने श्रेयस यादव को शील्ड और बैग आदि देकर किया गया सम्मानित

सकलडीहा चंदौली। मंगलवार को सकलडीहा तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल शिक्षक द्वारा नामांकन, उपस्थिति,रिमिडियल क्लास अप्रैल से मई, रिपोर्ट कार्ड वितरण उत्सव , Smart Class, ICT Lab एवं STEM Kits के प्रभावी उपयोग पर चर्चा परिचर्चा की गई।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नोडल शिक्षक राहुल राय ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जनपद में पहली रैंक पाने श्रेयस यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार संकुल पौरा के छात्र को शील्ड और बैग आदि देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर द्वारा बेहतर संकुल पौरा के नोडल शिक्षक राहुल राय को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वही कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं द्वारा भी संबंधित विषयों पर चर्चा की गई तथा उपस्थित छात्रों से और बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के बारे में प्रोत्साहित भी किया गया। इस अवसर पर धर्मराज प्रसाद, श्यामसुंदर, संजय यादव, सुनील यादव, धीरज कुमार ,नीरज सोनकर आदि शिक्षक मौजूद रहे।



