विधिक जागरूकता और फिल्म निर्माण के लिए छात्रों को किया प्रेरित

सैयदराजा (चंदौली) जूनियर डिवीजन चंदौली द्वारा बुधवार को मां भवानी विधि महाविद्यालय सोगाई (चंदौली) का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा0 इन्दू रानी ने निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच विधिक सहायता से सम्बंधित समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों एवं सहायता योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और समाज में भी।

इसकी जानकारी फैलाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर छात्रों को नेशनल यूथ रील एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें सामाजिक मुद्दों पर आधारित लघु फिल्में तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश दे सकें।

महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक परशुराम सिंह यादव, रामअवतार यादव,गंगा राम सहित विधि विद्यालय के छात्र/ छात्राएँ उपस्थित रहें।



