उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली

अज्ञात चोरों द्वारा नलकूप के पंप की चोरी की घटना को दिया गया अंजाम किसानों में रोष

नलकूप का पंप चोरी होने से किसानों को सिंचाई में उत्पन्न होगी समस्याएं

चंदौली सकलडीहा। मंगलवार की देर रात रैपुरा गांव से राजकीय नलकूप की मोटर चोरी हो गई। वही बुधवार की सुबह जब ग्रामीण तथा नलकूप विभाग का कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो मोटर गायब मिला। जिस पर ग्रामीणों तथा कर्मचारियों द्वारा इस घटना की जानकारी 112 नंबर को देते हुए ग्राम प्रधान को दी गई।

लोगों द्वारा बताया गया कि इस मोटर का वजन लगभग दो क्विंटल और कीमत सवा लाख रुपये के आसपास होगी। ग्रामीण बृजेश यादव द्वारा बताया गया कि रैपुरा गांव के सिवान में स्थित यह नलकूप पिछले कुछ दिनों से खराब था, क्योंकि इसमें लगी मोटर जल गई थी।

विभाग के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को बोर से मोटर निकलवाकर बाहर रख दिया गया था। लोगो ने आशंका जाहिर किया कि मंगलवार रात चोरों ने मोटर चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा तभी मोटर नदारत है।

वही मोटर चोरी होने से क्षेत्र के किसान अपनी फसलों की सिंचाई को लेकर चिंतित हैं। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान मनोज यादव ने बताया कि राजकीय नलकूप का मोटर चोरी होने से किसानों को सिंचाई में अत्यधिक परेशानियां का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने सिंचाई विभाग से जल्द से जल्द मोटर लगाए जाने की मांग की है। कुछ लोगों द्वारा यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि इस कार्य में विभागीय लोगों का भी हाथ हो सकता है। वरना पिछले कई सालों से कई स्थानों पर मोटर खोल कर रख दी जाती थी, परंतु ऐसी घटना नहीं होती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!