उत्तर प्रदेशचंदौलीशिक्षा

शिक्षकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए-सुशील सिंह

चहनियां/चंदौली
स्कूल चलो अभियान एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को चहनियां-मथेला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के प्रांगण में किया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व डायट प्राचार्य विकायल भारती एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी व बेसिक शिक्षा परिवार चहनियाँ ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ततपश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा 97 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं 2 शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्हआदि उपहार देकर सम्मानित किया गया। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथेला की छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत एवं स्वागत गान की शानदार प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि शिक्षकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए । क्योंकि शिक्षक कभी रिटायर नही होते । टेट विषय पर कहा कि बहुत जल्द केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी से मिलकर टेट से प्रभावित शिक्षकों को राहत दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने बहुत गंभीरता से कहा की शिक्षकों के अनुभव को नकारा नहीं जा सकत,उनको टेट से अवश्य छूट मिलेगी। वो काम हमारी सरकार करेगी और इसके गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री जी से मिलकर समाधान निकालने का प्रयास करेगे। 2017 से शिक्षा की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है सुंदरीकरण विद्यालयों में हुआ है।


कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी एस.पी. सहाय,यमुना ग्रुप कालेज के सन्तोष सिंह,राष्ट्रीय शैक्षिक संघ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, फैयाज़ अहमद,आदित्य रघुवंशी,सतेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, ,नन्द कुमार शर्मा, इम्तियाज खान, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रेमशंकर मिश्रा ,सुनीता तिवारी, अखिलेश त्रिपाठी, सुजीत सिंह, राकेश जायसवाल सहित आदि शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विकायल भारती, संचालन ईश्वर चंद्र त्रिपाठी एवं मीनाक्षी दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!