सच्चा खिलाड़ी जीत में विनम्रता और हार मे सीखने की भावना रखता है

चहनियाँ/चंदौली सोनहुला गांव स्थित विश्वकर्मा इंटर कालेज खेल मैदान मे एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि अरुण कुमार जायसवाल ने किया वालीबाल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन फिता काटकर व खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा की खेल में हार जीत स्वाभाविक है।
सच्चा खिलाड़ी जीत में विनम्रता और हार में सीखने की भावना रखता है।जीत आत्मविश्वास और सफलता लाती है, वहीं हार अनुभव और सीख प्रदान करती है।

उद्घाटन का पहला मैच सिद्धु विनर क्लासेज व महुअर गांव के बीच खेला गया जहां टास जीतकर सिद्धु विनर क्लासेज व महुअर गांव के बीच खेला गया टास जीता सिद्धू विनर क्लासेज ने पश्चिम ग्राउंड का चुनाव कर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 31के बदले 33 प्वाइंट बनवाकर विजय हासिल किया। वहीं दुसरा मैच नौदर बनाम हृदयपुर के बीच हुआ जहां नौदर ने २ प्वाइंट से जीत हासिल किया।
आयोजक नंदलाल विश्वकर्मा,सिद्धेश्वर, मोहित अभिषेक,डा डी के राय, सीताराम ,अमन, राजेश, संदीप संजीव, राहुल संकठा राजभर, रविकांत चौहान आदि लोग मौजूद रहे।रेफरी विजय यादव ने किया



