पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कुल 18 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

चंदौली सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक श्री आकाश पटेल द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सकलडीहा, भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में दिनांक 06.04.2026 को थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान यूनियन बैंक कस्बा सकलडीहा के पास से 01 मोटर साइकिल संख्या UP67 AC1486 से 90 पाउच (कुल-18 लीटर) अवैध देशी शराब परिवहन करते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 70/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ विवरण–
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह लाइसेंसी देशी शराब की दुकानो से थोड़ी-थोड़ी देशी शराब खरीद कर एकत्रित कर कस्बा सकलडीहा में उचें दामो पर बेच कर मुनाफा कमाता है ।



