साइबर फ्रॉड में गंवाए 85 हजार रुपए:चन्दौली साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित को पूरी रकम वापस दिलाई गई।

चन्दौली सकलडीहा। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दीनदासपुर के निवासी मिथुन (पुत्र राम मूरत) के साथ दिनांक 30-03-2026 को एक अप्रिय घटना घटी थी। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान त्रुटिवश उनके बैंक ऑफ इंडिया खाते से ₹85,000/- की धनराशि किसी अन्य अज्ञात खाते में स्थानांतरित हो गई थी।
साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में उक्त प्रकरण का तत्काल संज्ञान लिया। साइबर सेल द्वारा त्वरित तकनीकी कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते में भेजी गई धनराशि को तत्काल प्रभाव से ‘होल्ड’ कराया गया। साइबर टीम के निरंतर और सफल प्रयासों के परिणामस्वरूप, पीड़ित मिथुन को उनके पूरे ₹85,000/- वापस दिला दिए गए।
पीड़ित ने जताया आभार
अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित वापस पाकर पीड़ित मिथुन ने साइबर सेल की पूरी टीम सहीक जनपद चन्दौली पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया और पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सराहना की।
________________________________________
जनपद पुलिस की आमजन से अपील एवं जागरूकता
*जनपद चंदौली पुलिस साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की गई है:
सावधानी ही बचाव है: ऑनलाइन लेन-देन करते समय हमेशा खाता संख्या और विवरण की दोबारा जाँच करें।
गोपनीयता बनाए रखें: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक विवरण, या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
संदिग्ध लिंक से बचें: अनजान कॉल, मैसेज या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, यह सोशल मीडिया हैकिंग या फ्रॉड का जरिया हो सकते हैं।
तत्काल रिपोर्ट करें: किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस थाने/साइबर सेल से संपर्क करें।
निरंतर जारी है जागरूकता अभियान
साइबर क्राइम सेल चंदौली द्वारा जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई भी कर रही है।



