भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वाधान आयोजित पांच दिवसीय बीएड स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर

चन्दौली।सकलडीहा। पीजी कॉलेज में अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.( मेजर) प्रदीप कुमार पाण्डेय जी संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभागी छात्र अध्यापकों/छात्र अध्यापिकाओं को स्काउट / गाइड विधा सामाजिक, बौद्धिक विकास एवं आत्मनिर्भर करने में पूरा सहयोग करता है।

इस अवसर पर स्वागत भाषण के माध्यम से डॉक्टर इंद्रजीत सिंह व डॉक्टर अजय कुमार सिंह जी द्वारा स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार यादव जी ने किया।
इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो – दयानिधि यादव , प्रो – शमीम राइम, रजनीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

स्काउट/गाइड प्रशिक्षिका सुश्री साक्षी गुप्ता जी के द्वारा स्काउट /गाइड प्राथना , झंडा गीत,नियम प्रतिज्ञा,सिद्धांत , की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक – श्री महेंद्र कुमार ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।



