मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

चन्दौली/बबुरी/चकिया/ अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को ग्राम धनेजा में गेहूं ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर चालक रवि और बाइक सवार विशाल शर्मा के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात पर नाराज होकर विशाल शर्मा ने ट्रैक्टर रुकवाया और चाकू से रवि के गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसका कान कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 13 अप्रैल को बबुरी-धनेजा मार्ग स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के पास से आरोपी विशाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया जारी



