शिक्षक न केवल ज्ञान देता है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है – साधना सिंह

चहनियाँ/चंदौली/ चहनियां-भगवानपुर स्थित सेन्ट जोसेफ विद्यालय में रविवार की शाम को एनुएल फंक्शन “संकल्प 2026″का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य साधना सिंह ने भगवान श्री गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण, द्वीप प्रज्वलित कर किया ।

कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों को प्रबंधक आरती झा व प्रिंसिपल अनिल कुमार जोसेफ ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विद्यालय के बच्चो द्वारा सर्वप्रथम गणेश स्तुति,शिव तांडव , होली खेले मसाने में,भगवान कृष्ण के अनेक रूपों की गाथा,मां दुर्गा भवानी की गाथा,पंजाबी,राजस्थानी, लोकगीत,हिंदी भोजपुरी, सांस्कृतिक आदि गीतों पर डांस सहित फिल्मी गानों पर बच्चे जमकर थिरके ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि साधना सिंह ने कहा कि शिक्षक न केवल ज्ञान देता है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है। गुरु ही वह सर्वोच्च शक्ति है जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान के प्रकाश से हमारे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।
शिक्षित व्यक्ति न केवल अपने अधिकारो को जानता है, बल्कि समाज में बदलाव लाने में भी सक्षम होता है।यहां विद्यालय के बच्चो द्वारा प्रस्तुति देखकर लगता है कि निश्चित ही ये बच्चे क्षेत्र जिला व देश विदेश में अपना नाम रौशन करेंगे ।

शिक्षा के साथ साथ ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमो में बच्चों को आगे कैरियर में लाभ भी मिलता है।इस अवसर पर अम्बरीष सिंह,भाजपा नेता डा,अरबिंद पांडेय, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,एल उमाशंकर सिंह,रामजी प्रसाद भैरव,दीनानाथ पांडेय,तहसीलदार सकलडीहा संदीप श्रीवास्तव,आरती झा,कौशतुभ झा , अनिल सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे । संचालन दीपक तिवारी ने किया।



