उत्तर प्रदेशचंदौली

प्रशासन के आदेश की धज्जियां — मानिकपुर सानी में नहीं रुका कब्जा

चन्दौली बरहनी। ग्राम सभा मानिकपुर सानी में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। गांव के निवासी कमलेश गुप्ता पर आरोप है कि वे सार्वजनिक मार्ग पर जबरन निर्माण कार्य कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस अवैध निर्माण का विरोध किया, तो आरोपित पक्ष हिंसक रवैया अपनाने लगा। इससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह रास्ता वर्षों से आम जन के आवागमन के लिए उपयोग में रहा है, जिस पर अब कब्जा किया जा रहा है।


मामले की जानकारी ग्राम प्रधान और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश भी दिए। बावजूद इसके, आरोप है कि कमलेश गुप्ता ने प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करते हुए काम जारी रखा, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध कब्जा नहीं हटाया गया और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सार्वजनिक रास्ते को कब्जामुक्त कराने और गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।


अब देखना होगा कि प्रशासन इस खुलेआम चुनौती पर कितना सख्त कदम उठाता है, या फिर दबंगई के आगे कानून यूं ही बेबस नजर आता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!