उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

5 दिन धरना के बाद भी नहीं हुआ निदान आंदोलन उग्र होने के आसार…….!

पत्रकार प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

चंदौली सकलडीहाभारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले लगातार पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। जहां डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा समस्या के निदान की बातें तो कही गई, परंतु अभी तक धरातल पर कोई भी कार्य सुनिश्चित ढंग से होता दिखाई नहीं दे रहा है।

जिससे धरना दे रहे किसानों तथा व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसके क्रम में किसान यूनियन द्वारा शुक्रवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने की बातें कही गई। सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसके निदान को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल द्वारा जिलाधिकारी के साथ संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए।

शीघ्र निदान करने की बात कही गई थी। वहीं मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 29 जून से पूर्व समस्या का निदान किए जाने की बात कही गई थी। वही समस्या का नादान नहीं होने के कारण व्यापारियों तथा यूनियन के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर 29 जून को मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा पूर्ण घोषित कार्य के अनुसार धरने पर बैठने का कार्य किया गया।

वही यूनियन के लोगों ने जिलाधिकारी को चेताया किया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो यह आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है। इसके पश्चात लगातार पांचवें दिन भी संगठन के लोगों द्वारा धरना जारी रखा गया। इस संबंध में सकलडीहा सेक्टर नंबर 1 से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम ने बताया कि डीसी मनरेगा द्वारा निर्देश दिया गया है।

वहीं पूर्व में 270 मीटर की कार्य योजना बनाकर दी गई थी जिसे जिला अध्यक्ष के निर्देश पर 300 मी रास्ता बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है शीघ्र ही कागजी कार्यवाही पुरी करने के पश्चात उक्त रास्ते पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

धरने पर बैठने वाला में मुख्य रूप से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल, युवा जिला अध्यक्ष विजयकांत पासवान, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, विनीत पाल, अभिषेक, आकाश, रणविजय, राम अवतार, रामाशीष राय आनंद कुमार सेठ संजय जायसवाल,अखिलेश,राजू सिंह, तलब,इमरान , दीपक सेठ के साथ दर्जनों किसान नेता व व्यापारी गढ़ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!