संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर भव्य आयोजन, सेक्टर नंबर 3 की जनता ने रमेश मौर्य को बनाया मुख्य अतिथि

चन्दौली/चकिया/शहबगंज/ सैदूपुर
चकिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड शहबगंज के सेक्टर नंबर 3 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सेक्टर नंबर 3 से जिला पंचायत प्रत्याशी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य रमेश मौर्य को क्षेत्र की जनता ने सर्वसम्मति से मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रमेश मौर्य द्वारा लगभग 50 गांवों में भ्रमण कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। प्रत्येक गांव में जैसे मुबारकपुर भलुया दाई मल्हार मुसखंड बनभीषमपुर ताला तेनुई छित्तमपुर ढोधनपुर कुड़वारिया खास कौड़ीहार शाहपुर उसरी रामशाला खोजापुर सुल्तानपुर गलिमापुर अर्जी बनारसिया बेनतियरी खरौझा सिहर पालपुर काटा माफ़ी सैदूपुर गांधीनगर बरहुआ बयापुर बसाढ़ी दुनु रसिया सहित पूरे गांव में चलकर फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे उनके महान विचारों को याद करते हुए सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान रमेश मौर्य ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और आत्मविश्वास देने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने बिना भेदभाव के एक समतामूलक समाज की परिकल्पना की, जिसे आज आत्मसात करने की सबसे अधिक आवश्यकता है।

ग्रामीणों और समर्थकों ने रमेश मौर्य का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके जनसंपर्क अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली। गांव-गांव में आयोजित जयंती समारोह ने पूरे सेक्टर नंबर 3 को भक्तिमय और उत्सवमय वातावरण में बदल दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रमेश मौर्य लगातार जनता के बीच रहते हुए सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे उन्हें क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है

गुरु रविदास जयंती का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।














