
सैयदराजा (चंदौली) आदर्श नगर पंचायत स्थित हजरत सैय्यद हामिद रजा शाह रहमतुल्लाह अलैह के 160 वें सालाना उर्स पर शुक्रवार की रात बङे हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः कुरान ख्वानी मसलहुद्दीन वारसी के आवास से कव्वालों के साथ चादर उठकर पूरे कस्बे में भ्रमण करता हुआ पुनः उनके आवास पहुंचकर चादर गागर के साथ कव्वाल दरगाह शरीफ पर पहुंचे। जहां गुसल के पश्चात चादर पेश किया गया। दरगाह शरीफ पर आए हुए मुख्य अतिथियों का कमेटी के लोगों द्वारा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदारत कर रहे सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय ने कहा कि कमेटी के लोगों द्वारा हर वर्ष बाबा के सालाना उर्स के मौके पर मेहनत व लगन से अंजाम दिया जाता है। वह काबिले तारीफ है हर वर्ष होने वाले उर्स के मौके पर हिंदू मुस्लिम एकता एवं आपसी भाईचारगी व प्रेम देखने को मिलता है। जो आज तक कायम है । रात्रि में शाहरुख साबरी दिल्ली व ताहिर चिश्ती कव्वालों के बीच शानदार मुकाबला हुआ। जहां दोनों कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किया शाहरुख साबरी कव्वाल ने कहा कि ऐसी फिजा बनाओ देशवासियों, हिंदू का घर जले तो मुसलमान रो पड़े कलाम पेश करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों जहां में ऐसा जलवा नहीं किसी का मेरे नबी का जैसा रुतबा नहीं किसी का, मेराज मुस्तफा से जाहिर यही हुआ है मेरे नबी का जैसा रुतबा नहीं किसी का शाहरुख साबरी कव्वाल के कलाम को लोगों ने खूब सराहा कलाम से खुश होकर श्रोताओं ने कव्वाल को पुरस्कार से खूब नवाजा । ताहिर चिश्ती कव्वाल ने कलाम पेश करते हुए कहा कि हिंदू मुस्लिम मिलजुल कर रहे ऐसा हिंदुस्तान बना दे या अल्लाह कलाम पेश करते हुए कहा कि बुला लो या मोहम्मद दिल मेरा दीदार को तरसे कोई जाए मदीना तो कोई दीदार को तरसे सरकार मुझको एक बार मदीना बुलाइए मेरा दिल पुकारे मदीना मदीना दिखा दे इलाही वह शहर ए मदीना तरसती हैं आंखें धड़कता है सीना मेरा दिल पुकारे मदीना मदीना, ताहिर चिश्ती कव्वाल के कलाम को भी श्रोताओं ने खूब सराहा और इनाम से नवाजा , पूरी रात कव्वाली का बदस्तूर जारी रहा फलस्वरूप पूरी रात दरगाह पर आने वाले जायरीनों का ताॅता लगा रहा। मोहब्बत अगर तुमने की हो तो जानो नसीमन पर बिजली गिरी हो तो जानो अपने पीर से मोहब्बत अगर तुमने की हो तो जानो शाहरुख साबरी कव्वाल के इस कलाम को भी लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर पूर्व सभासद सगीर अहमद सिद्दीकी, नसीम अंसारी गुलाम गौस सिद्दीकी, नथुनी राईन, नौशाद सिद्दीकी,अफरोज हाशमी, शेख हमीद सिद्दीकी , किड्स पब्लिक स्कूल सैयदराजा के डायरेक्टर सुशील शर्मा,अंकित जायसवाल,सभासद परवेज आलम उर्फ डंपी, नागा वर्मा,नामवर प्रसाद, गुलजार वारसी, इस्तखार उर्फ बाबू , शाह आलम उर्फ बबलू सिद्दीकी, राजू सिद्दीकी, पत्रकार सलीम हाशमी, शेख सद्दाम, शेख कौशर, अतहर अली वारसी, इबरार राइन एखलाक अंसारी उर्फ लड्डू सहित सैकङों की संख्या मैं लोग मौजूद रहे।














