
चन्दौली/चकिया। चकिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रामशाला में बिजली फाल्ट होने के कारण ग्रामीणों को पूरी रात आज अंधेरे में बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांव में हड़कंप की स्थिति बनी रही और लोगों को सिचाई अन्य आवश्यक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के आदेश और व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जमीनी स्तर पर कर्मचारियों द्वारा उनका पालन नहीं किया जा रहा। सूचना देने के बावजूद समय पर फाल्ट दूर नहीं किया जायेगा।
बिजली विभाग के जेई रविशंकर कुमार प्रजापति ने तत्काल फाल्ट समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
वहीं दूसरी ओर लाइनमैन मनोज कुमार का कथित तौर पर कहना है कि वे केवल अपने निर्धारित ड्यूटी समय में ही कार्य करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि “आप किसी भी अधिकारी से कह दें, आज हम बिजली का फाल्ट ठीक नहीं करेंगे।”
इस रवैये से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि विभाग में नाइट ड्यूटी की समुचित व्यवस्था होती, तो ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में नहीं रहना पड़ता। उन्होंने मांग की है कि बिजली विभाग में रात्रि ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए।
ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने की मांग की है।
यह एक गंभीर और जनहित से जुड़ा मुद्दा है, जिस पर विभाग को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।














