उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिकराजनीती

बंदरओं की समस्या से निजात तथा बिजली विभाग को लेकर पिंटू पाल ने जिलाधिकारी को दिया पत्रक

सकलडीहा चंदौली। क्षेत्र में बंदरों को पकड़वाने की तत्काल व्यवस्था कराने एवं बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी, गलत रीडिंग से किसान मजदूर व्यापारियों के शोषण को रोकने, स्मार्ट मीटर न लगाए जाने तथा लगाए गए।

स्मार्ट मीटर हटवाए जाने के संबंध में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन युवा मंडल अध्यक्ष तथा शाकाल यहां सेक्टर नंबर एक से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार पिंटू पाल व उनके संगठन द्वारा जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया। जहां  पत्रक में बताया गया कि जनपद चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण एवं बाजार क्षेत्रों में आम जनता अत्यंत गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।

एक ओर क्षेत्र में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं।

बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों पर हमले हो रहे हैं और आम जनजीवन भय के साये में जीने को मजबूर है। कई बार शिकायत के बावजूद बंदर पकड़वाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।

दूसरी ओर बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर खुलेआम धोखाधड़ी की जा रही है। स्मार्ट मीटरों में मनमानी एवं गलत रीडिंग दिखाई जा रही है, जिससे किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर बेवजह भारी बिजली बिल लादे जा रहे हैं। यह सीधे-सीधे गरीब और मेहनतकश जनता का आर्थिक शोषण है। स्मार्ट मीटर जनहित में नहीं, बल्कि जनता को लूटने का माध्यम बन चुका है। अतः हमारा किसान यूनियन यह स्पष्ट मांग करता है कि क्षेत्र में बंदरों को अविलंब पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर भेजने की स्थायी व्यवस्था की जाए।


मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।व जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें तुरंत हटवाया जाए। स्मार्ट मीटर से आए सभी गलत बिजली बिलों को निरस्त कर, पुराने मीटर के अनुसार संशोधित बिल जारी किया जाए। बिजली विभाग में इस धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। नया बिजली कनेक्शन में हो रही धोखाधड़ी को तुरन्त रोका जाए,पहले 1800 से 2000 तक था अब 5000 से 6500 तक कर दिया गया है।

गरीब किसान मजदूर कहा से कनेक्शन कर पाएगा गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुराना नियम लागू किया जाए। यदि इस ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं का 20 दिन के भीतर समाधान नहीं किया गया, तो हमारा किसान यूनियन दिनांक 09/03/2026, दिन सोमवार को सकलडीहा पावर हाउस पर विशाल अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

धरना-प्रदर्शन के दौरान यदि कोई भी अप्रिय या अनहोनी घटना घटित होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन जनता के अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी। पत्रक देने वालों में पिंटू पाल, विजयकांत पासवान, शेषनाथ यादव के साथ अन्य लोग अपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!