उत्तर प्रदेशचंदौली

टांडा घाट पर गंगा नदी में उतराया मिला अज्ञात महिला का शव,

चहनियां /चंदौली/  चहनियां क्षेत्र के बलुआ थाना टांडा कला घाट पर 7 फरवरी दिन शनिवार को गंगा नदी में एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उतराया मिला शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया  और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।


शनिवार को सुबह ग्रामीण ने गंगा में महिला का शव उतराया देख इसकी सूचना तत्काल बलुआ थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अतुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकाला गया पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र 35 वर्ष आंकी गई शव पर किसी प्रकार की पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला है जिससे उसकी सिनाकत हो सके प्रथम दृश्य  शव पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं हालांकि मौत कैसे हुई है।

वास्तविक  पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही मृत्यु महिला की पहचान के लिए जनपद चंदौली सहित आसपास के जनपद के थानों पर संपर्क कर गुमसुदगी के मामलो की जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामलो की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाकत के बाद ही आगे की कार्य वाही की दिशा तय की जायेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!