उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

तहसील जाने वाली रजवाहा मार्ग बंद होने से सकलडीहा में भीषण जाम

सकलडीहा में सघन तिराहा से लेकर सकलडीहा रजवाहा तक लगा भीषण जाम


चन्दौली सकलडीहासकलडीहा रजवाहा होते हुए तहसील को जाने वाली मार्ग बीते पांच दिनों से हाइवे सड़क निर्माण के कारण बंद होगया है। जिसके कारण सकलडीहा सघन तिराहा से लेकर अलीनगर तिराहा तक वनवे मार्ग होने के कारण भीषण जाम लग रहा है। जिससे एम्बुलेंस कर्मी से लेकर मरीज और स्कूली बच्चे परेशान हो रहे है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था तहसील मार्ग खोलने को लेकर टालमटोल कर रहे है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। एसडीएम कुंदन राज कपूर से मिलकर व्यापारियों ने तहसील मार्ग पर आवागमन शुरू कराये जाने की मांग किया है।

सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के कारण बीते तीन साल से व्यापारी और पटरी व्यवसाई से लेकर सवारी वाहन वाले चालक परेशान है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के नीचे से लेकर उपर तक के अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर सड़क ढलाई के दो दिन बाद खोल दिया गया। लेकिन तहसील मार्ग पर बीते पांच दिनो से बंद किया गया है। जिससे आवागमन में काफी समस्या हो रही है। व्यापारियों की छोटी बड़ी वाहन सड़क पर खड़ी है। प्रतिदिन का किराया पांच हजार से दस हजार अतिरिक्त लग रहा है।

जबकि तहसील मार्ग पर सीसी रोड की ढ़लाई किये चार दिन होगये है। तहसील मार्ग बंद होने से ताजपुर, सकलडीहा अलीनगर और सघन तिराहा से आने वाली वाहनों की लम्बी कतार लग जा रहा है। जिसके कारण भीषण जाम लग रहा है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी दो से तीन दिन का समय मांग रहे है। व्यापारी नेता गिरधारी जायसवाल,एसके सिंह,मंटू सिंह,विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिवक्ता एसडीएम से मिलकर मार्ग शुरू कराये जाने की मांग किया। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने मार्ग खोले जाने का आश्वान देकर शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!