उत्तर प्रदेशचंदौली

चन्दौली में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की भीषण टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

चन्दौली
जनपद चन्दौली के नेगुरा फूटीया मोड़ के समीप आज देर रात एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक देखते हुए ड्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान पंकज कुमार, निवासी बड़के गांव दुधे, थाना बबूरी क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज गति में था और लापरवाही से चलाया जा रहा था। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और पंकज कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एक साल पहले ही बंधा था सात फेरों का बंधन, छिन गया जीवन
पंकज कुमार की शादी पत्नी आरती देवी से केवल एक वर्ष पूर्व हुई थी। नई-नई गृहस्थी, सपनों से भरा घर—लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस दर्दनाक हादसे ने नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजाड़ दिया। पति की अचानक मौत से पत्नी आरती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार पर टूटा पहाड़ समान दुःख

मृतक की खबर जैसे ही गांव पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन सदमे में हैं। एक हंसता-खेलता घर चंद पलों में मातम में बदल गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की सबसे बड़ी वजह है।

पिकअप चालक फरार, सवालों के घेरे में प्रशासन

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि नेगुरा फूटीया मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

स्थानीय जनता में आक्रोश

हादसे को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गति नियंत्रण, संकेतक और पुलिस गश्त होती तो शायद आज एक निर्दोष युवक की जान नहीं जाती।


सवाल यह है—कब जागेगा प्रशासन?

एक और जान चली गई, एक और परिवार उजड़ गया—लेकिन क्या यह हादसा प्रशासन की नींद तोड़ेगा, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!