उत्तर प्रदेशचकियाचंदौलीशिक्षा

आदर्श इंग्लिश स्कूल गनेशपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, DJ की धुन पर बच्चों ने निकाली भव्य प्रभात फेरी…!

संवाददाता- अरविंद सिंह मौर्य


चकिया, चंदौली। आदर्श इंग्लिश स्कूल गनेशपुर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने DJ की देशभक्ति धुनों के बीच धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लिए और देशभक्ति के नारों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते बच्चों ने क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और उमंग भर दिया। प्रभात फेरी को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुटी रही और लोगों ने बच्चों के उत्साह की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार मौर्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ-साथ उनमें अनुशासन, संस्कार, ईमानदारी, मेहनत तथा राष्ट्रप्रेम की भावना होना बेहद जरूरी है।

प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार मौर्य ने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश का सम्मान करें, मन लगाकर पढ़ाई करें और भविष्य में ऐसे नागरिक बनें जिन पर देश को गर्व हो। उन्होंने कहा कि “हमारा तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें सदैव इसके सम्मान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए।”

उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए देशहित में कार्य करने, स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण की रक्षा करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के इस आयोजन में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रंग-बिरंगे परिधानों और हाथों में तिरंगा लिए नन्हे-मुन्ने देशभक्तों की प्रभात फेरी ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!