उत्तर प्रदेशसोनभद्र

सोनभद्र: अधूरी सीसी सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से लेकर मरीजों के इलाज तक प्रभावित….?

सोनभद्र। जनपद के ग्राम सभा बट में हाईवे से पंचायत भवन तक प्रस्तावित सीसी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क खोदने के बाद निर्माण पूरा नहीं कराया गया, जिससे मार्ग पर कीचड़ और गड्ढे बन गए हैं।


ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और फिसलन के कारण बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं और कई अभिभावक दुर्घटना की आशंका से उन्हें स्कूल भेजने में भी हिचकिचा रहे हैं। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।


वहीं, बीमार और बुजुर्ग लोगों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण एंबुलेंस तक  नहीं पहुंच पा रही है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को समय पर इलाज मिलने में कठिनाई हो रही है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के बावजूद अब तक न तो कार्य पूरा कराया गया और न ही जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!