उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

राजवाहा का तटबंध टूटने से 20 बीघा गेंहू की फसल जलमग्न,किसानों में आक्रोश

जलमग्न गेंहू की फसल


चन्दौली सकलडीहा।क्षेत्र में गुरुवार को फुल्ली गांव के समीप सकलडीहा राजवाहा का तटबंध टूट गया। इस घटना से लगभग एक दर्जन किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
किसानों ने आरोप लगाया है कि ओनावल गांव के पास एक ईंट भट्ठा संचालक ने राजवाहा को अवैध रूप से पाटकर रास्ता बना दिया था। उनका यह भी कहना है कि पिछले महीने राजवाहा की ठीक से सफाई नहीं की गई थी और इसे पूरी क्षमता से चला दिया गया, जिसके कारण तटबंध टूट गया और फसलें नष्ट हो गईं।


सकलडीहा राजवाहा का तटबंध मनियारपुर और फुल्ली गांव के क्रय केंद्र के पास टूटा। फुल्ली गांव के जितेंद्र सिंह उर्फ मान सिंह, मजनू, अजीत सिंह, मेवा, कमलेश, चंद्रभान तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, जगदीश सिंह और अप्पू सहित कई किसानों की फसलें पूरी तरह डूब गईं। किसानों का कहना है कि अब यह फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।


प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने राजवाहा से अवैध अतिक्रमण हटाने की भी अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।इस सम्बंध में एसडीओ अनुराग सिंह कहा कि तत्काल राजवाहा को कम कर दिया गया है।और राजवाहा में अतिक्रमण की जांच कर हटाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!