बाप की अर्थी उठने से पहले बोली बेटी हत्यारों को हो फांसी मामला

चंदौली: जनपद चन्दौली के इलिया थाना क्षेत्र से जहां थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव निवासी तेजबली चौहान पुत्र नखडू चौहान को रवि उर्फ शशिकांत मिश्रा प्रदीप कुमार गौतम पुत्र रामआसरे गौतम तथा पिंटू चौहान पुत्र उदयनाथ चौहान ने बीते रविवार को गोली मारी दिया था जिसके बाद तेजबली चौहान का मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गया। वहीं मौत के बाद शाम 7,30 बजे के करीब मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा था ।
शव घर पहुंचने के बाद मृतक के बड़ी बेटी आक्रोश में स्पष्ट दिखाई दिया जिसने दैनिक भास्कर के रिपोर्ट से बात के दौरान अपने मृतक के शव के पास बैठकर बोली हत्यारों को तत्काल फांसी हो। वहीं एक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के बेटी ने आक्रोश व्यक्त किया।आपको बता दें की पिंटू चौहान की अभी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।शेष आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दें की घटना के बाद से ही गांव में तनाव ब्याप्त है।
फरार आरोपी मृतक के गांव का ही निवासी हैं। वहीं मृतक का शव आने से पूर्व मौके पर एसडीएम चकिया विनय कुमार मिश्रा सीओ चकिया रघुराज कोतवाल चकिया अर्जून सिंह थानाध्यक्ष इलिया अरूण प्रताप सिंह सहित बब्बन चौहान पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान सतीश चौहान पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा नगर मंत्री धीरज चौहान चौहान एकता फाउंडेशन छांगुर चौहान कैषाध्यक्ष लालता चौहान तथा ग्रामीण अवनीश तिवारी ग्राम प्रधान भागवत राजू यादव सहित गणमान्य लोग मृतक के यहां मौजूद रहे।
जिनके द्वारा परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। वहीं काफी गमगीन माहौल में ग्रामीणों एवं परिवार जनों द्वारा रात्रि 9.30 के करीब मृतक की अर्थी अन्त्येष्टि संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया गया।मौके पर भारी पुलिस बल सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद रहीं। वहीं सीओ चकिया द्वारा परिवार को आश्वासन दिया गया की फरार हत्या आरोपी पिंटू चौहान की तत्काल गिरफ्तारी की जायेगी।



