उत्तर प्रदेशचंदौलीशिक्षा

स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा में पांच नकलची धराये…..?

चन्दौली सकलडीहा, सकलडीहा पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की ओर से स्नातक व स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा बीते कई दिनों से चल रहा है।  सोमवार को परीक्षा के दौरान पाचं नकलचियों को अनुचित संशाधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। जिन्हें रिस्टकेट की कार्रवाई के लिये अग्रसारित कर दिया गया।


स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से नियमित जांच के बाद ही महाविद्यालय में प्रवेश कराया जाता है। इसके साथ ही महाविद्यालय के सभी कक्षों में सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की निगरानी किया जाता है। इसके साथ ही बीच बीच में केन्द्राध्यक्ष के निर्देश पर आन्तरिक उड़ाका दल की टीम लगातार निगरानी करती है। स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा के दौरान पांच परीक्षार्थियों को अनुचित संशाधन के प्रयोग में रिस्टीकेट की कार्रवाई की गयी।

प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय की नियमावली एवं उत्तर प्रदेश शासन के अधिनियमों के अनुसार ही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराये जाने हेतु कटिबध्द है। यदि कोई भी छात्र परीक्षा नियमावली का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए इसकी सूचना विश्वविद्यालय एवं शासन को प्रेषित कर दी जाएगी। परीक्षा को लेकर की महाविद्यालय सजग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!