ट्रेन में लादकर गैर प्रान्त भेजी जा रही आठ लाख रू0 मूल्य की शराब पकङी गयी,एक तस्कर हत्थे चढ़ा

ट्रेन में लादकर गैर प्रान्त भेजी जा रही आठ लाख रू0 मूल्य की शराब पकङी गयी,एक तस्कर हत्थे चढ़ा

चन्दौली सैयदराजा: स्थानीय पुलिस टीम व आर0पी0एफ0 की संयुक्त कार्यवाही के दौरान ट्रेन से परिवहन कर गैर प्रान्त ले जाये जा रहे 121 पेटी अवैध शराब की बङी खेप को पकङा । बरामद शराब की कीमत करीब आठ लाख रू0 ऑकी जा रही है। वहीं एक शराब तस्कर को धर दबोचा । आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद में शराब/मादक तस्करी व गौ-तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखऱ व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराही व रेलवे सुरक्षा बल के उ0नि0 इन्द्रकुमार(मानसनगर)डीडीयूनगर द्वारा दूरभाष सूचना के आधार पर शनिवार की भोर नौबतपुर रेलवे लाइन पुलिया के समीप चेकिंग के दौरान पकङी गयी। जब कि मौके से एक तस्कर को धर दबोचा ।

जिसके पास से अवैध ब्लू लाइम देशी शराब 100 पेटी, अंग्रेजी शराब रायल स्टैग 04 पेटी व हेवडर्स 5000 बोल्ड स्ट्रांग बीयर 17 पेटी कुल मात्रा 1140 लीटर की शराब को बरामद किया। पकङे गए तस्कर द्वारा नौबतपुर पुलिया के समीप चैन पुलिंग कर अवैध शराब को ट्रेन से परिवहन कर गैर प्रान्त ले जाये जा रहा था ।

उपरोक्त बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब (आठ लाख रुपये) बताई गयी है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उ0प्र0 उत्पाद शुल्क/आबकारी अधिनियम के तहत् अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। पकङा गया अभियुक्त
रंजीत कुमार यादव नि0 ग्रा0 जवडा महसू थाना अम्बा जिला औरंगाबाद बिहार का निवासी बताया गया है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 संतोष कुमार यादव,उ0नि0 राम कुमार दुबे,का0 गुंजन तिवारी,का0 मनिराम दुबे, का0 बिष्णु प्रजापति थाना सैयदराजा जिला चन्दौली एवं रेलवे सुरक्षा बल के
उप निरीक्षक इन्द्र कुमार , उप निरीक्षक राजेश कुमार चंद,आरक्षी धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट मानस नगर( डीडीयूनगर ) प्रधान आरक्षी बिनोद कुमार यादव सीआईबी डीडीयूनगर,
सहायक उप निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह RPF पोस्ट मानसनगर डीडीयू संयुक्त रूप से शामिल थे।














