उत्तर प्रदेशचंदौली

ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह “मिंटू”का जोरदार स्वागत

मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होकर लौटते ही सभी ग्रामीणों ने शहीदी धरती धानापुर में किया जोरदार स्वागत,,

ग्राम प्रधान ने शहीदों को किया नमन, बोले— शहीदों से ही मिलती है ऊर्जा और प्रेरणा

चन्दौली धानापुर। विकासखंड अंतर्गत प्रहलादपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार उर्फ मिंटू सिंह को मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम 28 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।


राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होकर गांव लौटने पर रविवार को छेत्रीय ग्रामीणों व सभी शुभचिंतकों ने जुलूस निकालकर थाना चौराहा पर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


बताया गया कि ग्राम सभा प्रहलादपुर में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों की समय-समय पर जिला, प्रदेश और केंद्र स्तर पर जांच की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्राम पंचायत को यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।


वापसी के बाद ग्राम प्रधान मिंटू सिंह ने सबसे पहले धानापुर शहीद पार्क पहुंचकर अगस्त क्रांति के वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि
इन शहीद पूर्वजों से ही हमें ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। गांव के संपूर्ण विकास का जो लक्ष्य था, वह पूरा हुआ है। अब इसके दायरे को और बढ़ाकर नए आयाम स्थापित करना ही हमारा अगला लक्ष्य है।”*
उन्होंने दिल्ली में मिले सम्मान को ग्रामीणों के साथ साझा करते हुए कहा कि यह गौरव का क्षण था, जब धानापुर और चंदौली का नाम राष्ट्रीय मंच से गूंजा।


इस अवसर पर स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से धानापुर ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा,रमेश द्विवेदी, गोपाल बिन्द, रमेश यादव बबलू, अश्वनी यादव, दिनेश रस्तोगी(अध्यक्ष व्यापार मंडल) रंजन वर्मा,धन्यजय रस्तोगी(महामंत्री व्यापार मंडल),मनीष सिंह आमादपुर, सुनील पांडेय,विपिन रस्तोगी, मनोज कुमार, सुनील, राजेश बिन्द, आशीष, रोशन सिंह,सतीश मिश्रा, अनिल यादव कृष्णा, निक्कू श्रीवास्तव,संतोष गुप्ता मोनू मिश्रा, अशोक बघेल, अनिल गुप्ता,समशेर, सहित  ग्राम पंचायत सदस्य, युवा प्रतिनिधि, समाजसेवी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!