उत्तर प्रदेशप्रशासनिक

यूपी में 32 आईएएस और 26 पीसीएस अगले साल रिटायर होंगे, अधिकारियों की सेवानिवृत्ति सूची जारी

यूपी कॉडर के 32 आईएएस व 26 पीसीएस अधिकारी अगले साल सेवानिवृत्त हो जाएंगे। नियुक्ति विभाग ने इन अधिकारियों की सूची जारी कर दी है और विभाग को निर्देश दिया गया है कि तय समय पर इनकी सभी देयों के संबंध में प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, जिससे सेवानिवृत्ति के साथ इसका भुगतान हो सकेगा। वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होने वालों में कृषि उत्पादन आयुक्त व आईआईडीसी दीपक कुमार और अपर मुख्य सचिव अर्चाना अग्रवाल व अमित घोष शामिल हैं।

जनवरी 2026 में पांच आईएएस सेवानिवृत्त होंगे। इसमें आगरा के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह का नाम प्रमुख है। फरवरी में डा. देवेश चतुर्वेदी, सुभाष चंद्र शर्मा समेत चार आईएएस रिटायर होंगे। राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार मई में सेवानिवृत्त होंगे। अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल सितंबर और कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार अक्तूबर 2026 में रिटायर होंगे। केंद्र में तैनात कामरान रिजवी भी इसी माह रिटायर हो जाएंगे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा अमित घोष दिसंबर 2026 में रिटायर होंगे।

इसी साल 26 पीसीएस अधिकारी भी रिटायर होंगे। नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन अधिकारियों के सेवा अभिलेखों से इनकी जन्मतिथि और सेवानिवृत्ति तिथि का मिलान कर लिया जाए। इसमें कोई अंतर हो तो उसे नियुक्ति विभाग को अगवत करा दिया जाए। इसके साथ ही सत्यापित सेवा विवरण, औसत वेतन विवरण पेंशन निदेशालय को यथा समय भिजवा दिया जाए। अवकाश नकदीकरण का आदेश समय से जारी कर दिया जाए, जिससे सेवानिवृत्ति के समय अधिकारियों को किसी तरह कोई परेशानी न होने पाए।

ये अफसर इस महीने रिटायर होंगे

नरेंद्र प्रसाद पांडेय, अमरनाथ उपाध्याय,नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, राम सिंह वर्मा जनवरी 2026 में रिटायर होंगे। अटल कुमार राय, चंद्रभूषण सिंह, डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी, सुभाष चंद्र शर्मा फरवरी 2026 में रिटायर होंगे। वेंकटेश्वर लू मार्च में और अनिल कुमार में, मारकंडे शाही, डॉक्टर दिनेश चंद्र, उमाकांत त्रिपाठी जून 26 में रिटायर होंगे। घनश्याम सिंह, अखिलेश सिंह जुलाई सेवानिवृत्त होंगे। रविंद्र कुमार प्रथम, कृष्ण कुमार गुप्ता, डॉक्टर वेदपति मिश्रा अगस्त में रिटायर होंगे। अर्चना अग्रवाल, अतुल सिंह सितंबर में रिटायर होंगे। दीपक कुमार, राजेश कुमार द्वितीय, शिवप्रसाद प्रथम, वी कामरान रिजवी अक्टूबर में रिटायर होंगे। शेषनाथ व रेणु तिवारी नवंबर में और रजनीश चंद्र, अमित घोष, संजय कुमार यादव, डॉक्टर चंद्रभूषण यादव दिसंबर में सेवानिवृत्ति होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!