

जनपद चंदौली चकिया थाना अंतर्गत सैदूपुर के पत्रकार प्रशांत कुमार ने आज दिन शुक्रवार 1 अगस्त को एक जरूरतमंद महिला को रक्तदान किया।

जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल चन्दौली में भर्ती संतलाल विश्वकर्मा की बहन सीता देवी उम्र 38 साल जो मूल निवासी चन्दौली की रहने वाली है। जिनकी बच्चेदानी में ट्यूमर होने के कारण ऑपरेशन में रक्त की आवश्यकता थी।

परिवार वालों ने उक्त पत्रकार प्रशान्त कुमार से संपर्क किया। तत्पश्चात उन्होंने ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। उधर मरीज के परिवार वालों ने पत्रकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

पत्रकार प्रशान्त कुमार ने कहा रक्तदान करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।अगर दोबारा फिर मौका मिला तो मैं इस पुण्य का दोबारा भागी बनना चाहूँगा । साथ ही पत्रकार प्रशांत कुमार ने जनमानस से अपील की है कि अगर किसी पीड़ित को भी रक्त की आवश्यकता पड़े तो रक्तदान कर पूण्य के भागीदार बने।














