राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बी आर सी चकिया पर हुआ विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

चन्दौली चकिया: सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में मनोवैज्ञानिक प्रवृत्ति के विकास हेतु राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान क्विज का आयोजन हुआ। इस आयोजन में चकिया विकासखंड के समस्त कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, आयोजक अजीत पाल एवं प्रभारी जिला समन्वयक विकास कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा हुई। टॉप 10 बच्चों का मेरिट के आधार पर जिले हेतु चयन हुआ। इस प्रतियोगिता सफल बच्चे जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विगत हो कि पिछले साल बेसिक परिवार चकिया के बच्चे पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किए थे। कंपोजिट विद्यालय फिरोजपुर की बच्ची अनुपम मौर्य ने 32 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं मुड़हुआ दक्षिणी के ज्ञानेंद्र मोदनवाल ने 30 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उतरौत की बच्ची नाजबानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अन्य बच्चे क्रमशः अनुप्रिया, रानी, रंपा ने भी प्रथम दस बच्चों में स्थान पाया। उतरौत की खुशी, सदापुर विद्यालय से गौतम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया से अनिरुद्ध प्रताप एवं गायघाट से दीक्षा मौर्य ने दसवां स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, राजेश पटेल, मंत्री बाबूलाल, अनिल प्रताप यादव, जयप्रकाश पटेल, महेंद्र गुप्ता, प्रदीप जैसल, अजीत कुमार, शालू कटियार, नरेश कुमार, सोमनाथ, शशिकांत गुप्ता, समेत शिक्षक मौजूद रहे। परीक्षा का सफल संचालन एआरपी संदीप कुमार, अजीत प्रताप पटेल, रविंद्र गौतम, रिजवान अली एवं अजय कुमार कुशवाहा के कुशल देखरेख में हुआ। इस परीक्षा के पर्यवेक्षक चकिया के आरपी रहे।














