उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय का चन्दौली से लखनऊ स्थानांतरण

चन्दौली। जनपद चंदौली में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत प्रवीण मालवीय का स्थानांतरण लखनऊ के लिए कर दिया गया है। अपनी कुशल कार्यशैली, प्रभावशाली मीडिया समन्वय एवं प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचान बना चुके प्रवीण मालवीय का कार्यकाल चंदौली में सराहनीय रहा। 



प्रवीण मालवीय 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और मूलतः प्रयागराज के निवासी हैं। इससे पूर्व वे लखनऊ, भदोही तथा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सूचना विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विशेष रूप से वाराणसी में उनके कार्यकाल के दौरान आयोजित काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर उद्घाटन, काशी तमिल संगमम एवं जी-20 जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में मीडिया प्रबंधन में उनकी भूमिका अत्यंत प्रभावशाली रही।

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नोडल अधिकारी के रूप में जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था, उसका भी उन्होंने अत्यंत कुशलता से निर्वहन किया। उनकी इसी दक्षता एवं अनुभव को देखते हुए लखनऊ में उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।

चंदौली के सूचना विभाग में उनके नेतृत्व में जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिली। उनके स्थानांतरण पर जनपद के अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं  ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!