उत्तर प्रदेशचंदौलीप्रशासनिक

सकलडीहा ब्लाक मार्ग का होगा सुंदरीकरण और चौड़ीकरण,500 मीटर सड़क पर खर्च होगा 2.25 करोड़

सड़क पर चल रहा निर्माण कार्य


चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के विकास खण्ड कार्यालय मार्ग का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा।500 मीटर इस सड़क के निर्माण में 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।कार्यदाई संस्था की ओर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया।अब आवागमन में काफी सहूलियत होगी।और जाम से मुक्ति मिलेगी।


आपको बता दे कि सकलडीहा-डेढावल मार्ग से निकलकर यह सड़क ब्लाक होते हुए बीज गोदाम, तहसील,थाना,सीओ कार्यालय और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक जाती है।सकलडीहा राजवाहा की पटरी पर सघन तिराहे से सीओ कार्यालय तक सड़क सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।ऐसे में ब्लाक मार्ग काफी सकरा था।मुख्य कार्यालय इसी मार्ग पर होने की वजह से इसपर हमेशा वाहनों का दबाव होता था।जिससे जाम की स्थिति रहती थी।

इसके सुंदरीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।जिसे मजूरी मिल गई।और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर दिया गया।यह सड़क पहले 3 मीटर की थी।जिसे अब साढ़े आठ मीटर चौड़ा किया जाएगा।इसके साथ ही नाली का निर्माण भी होगा।इस दौरान राजवाहा पर बनी पूर्व की पुलिया जो तीन मीटर थी।अब उसे 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा।

सड़क निर्माण में आई भूमि के प्रभावित लोगों को मुआवजा भी दिया जाएगा।सड़क सुंदरीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से शुरू करा दिया गया है।इस सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी।जेई सुदामा यादव ने बताया कि कार्य शुरू करा दिया गया है।जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!