उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीती

भारतीय किसान यूनियन ने नाली निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन,कार्यदायी संस्था पर लगाया मनमानी का आरोप…!

भारतीय किसान यूनियन ने नाली निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन,कार्यदायी संस्था पर लगाया मनमानी का आरोप

खडेहरा में प्रदर्शन करते किसान यूनियन के लोग


चन्दौली सकलडीहा। क्षेत्र के खडेहरा में भारतीय किसान यूनियन के लोगो ने नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर बुधवार को कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।संगठन के लोगो का आरोप था कि माइनर से नाली की ऊँचाई अधिक होने से जलजमाव की समस्या हो गई है।शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था माइनर के लेबल में नाली नही बना रही है।इससे किसानों में भारी आक्रोश है।
आपको बता दे कि चन्दौली, सैदपुर वाया सकलडीहा सड़क का चौड़ीकरण कर नव निर्माण किया जा रहा।इस दौरान पड़ने वाले पुलिया सहित नाली का निर्माण किया जा रहा है।इसी क्रम में खडेहरा गांव में खडेहरा लिंक माइनर के पानी निकासी के लिए नाली बनाई जा रही है।किसानों का आरोप है कि जो नाली बनाई जा रही है।वह माइनर से काफी ऊँचाई पर है।ऐसे में माइनर का पानी नही निकल पायेगा।पानी न निकलने से एक तरफ जहा रबी और खरीफ की फसल जलमग्न हो जायेगी।वही दूसरे तरफ का खेत पानी के अभाव में सूख जाएगा।किसानों ने नाली की गहराई बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया।चेताया कि जल्द नाली की गहराई नही बढ़ाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश चौहान,रामलाल यादव,हकीम अंसारी,छोटेलाल यादव, रमेश यादव, अशोक यादव,सुभाष यादव,रामअधार विश्वकर्मा,चंद्रभान सिंह,रामनारायण यादव,श्रवण मौर्या, अनवर अली,गोपाल यादव, रामाश्रय यादव सहित अन्य किसान और किसान नेता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!