उत्तर प्रदेशखेलचंदौली

मरहूम नौरोज खान मेमोरियल फुटबॉल कप का हुआ उद्घाटन।

धानापुर- चन्दौली। पीएफसी फुटबॉल क्लब धानापुर के तत्वावधान में मरहूम नौरोज खान मेमोरियल कप का उद्घाटन गुरुवार को कस्बा स्थित परती मैदान पर किया गया। उद्घाटन मुकाबला लौंडा (चंदौली) एवं खजुरी (गाजीपुर) की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खजुरी गाजीपुर 2-0 से विजई रही, खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफरुद्दीन उर्फ मकुनी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, भाईचारा और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

ऐसे आयोजन न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर इसरारुल हक खान, इमरान खान, हाफिज इबरार खान, नौशाद अली, शमशाद खान, सुहैल खान, परवेज खान, अफजल खान, नंदलाल यादव, शहंशाह, तबरेज खान, साहिल, राशीद खान, वसी खान, सानू, रेहान, अफरोज खान, हामिद अबरार, इरफान मोनू, शाहरुख सोनू, गुफरान, अजमल खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


मैच में रेफरी की भूमिका दिलशाद खान ने निभाई, जबकि कमेंट्री रागिबुल खान द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!