उत्तर प्रदेशचंदौली

अपात्र पाये जाये वाले राशन कार्ड धारकों का जल्द ही कटेगा राशन कार्ड

चकिया चन्दौली: अपर आयुक्त खाद्य तथा रशद विभाग उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा जारी 18 kpls के अन्तर्गत सम्भावित अपात्रों का इंटर मिनिस्ट्रीयल डाटा फार राइटफुल टारगेटिंग उपलब्ध कराया है
जिसके वेरिफिकेशन में फील्ड वेरिफिकेशन कराकर इन सम्भावित अपात्र लाभार्थियों में से सत्यापन में से अपात्र / पात्र पाये गये लाभार्थियों की फ्लैगिंग कर अपात्र पाये गये लाभार्थियों का डिलिगेशन करना है। फ्लैगिंग का कार्य पूर्ति निरीक्षक लागिंग होने के पश्चात जिला पूर्ति अधिकारीके लागिंग से लाक करते हुए अपात्र पाये गये लाभार्थीयों का पूर्ति निरीक्षक के लॉगिंग से कराकर जिला पूर्ति अधिकारी के लागिंग से अनुमोदित किया जाना है।


सकलडीहा पूर्ति नीरीक्षक ममता सिंह जी ने प्रेस वार्ता में बताया कि सरकार द्वारा जारी फरमान में जनपद के ब्लाकों धानापुर में 3032, सकलडीहा में 2901, चहनियाँ में 2802,नौगढ में 732,चकिया में 2301 सदर चंदौली में 3176 मुगलसराय में 3384,बरहनी में 2881, शहाबगंज में 2207 राशन कार्ड धारकों में अंन्तोदय पात्र गृहस्थी में अपात्र पाये जाने वाले राशनकार्ड धारकों का जल्द ही राशनकार्ड डिलिट कर दिया जायेगा। इसके जद में वो राशन कार्ड धारक आयेंगे जिनके पास चार पहिया वाहन, पाँच एकड से ज्यादा भूमि, सरकारी नौकरी, अच्छा मकान, और बैंक एकाउंट में लेन देन ज्यादा करते हो।

सरकार सबके डाटा खगांल रही है डाटा पूर्ण करने के लिए सरकार ने सभी जिला पूर्ति अधिकारी को विज्ञप्ति भेंज दी, जिला पूर्ति ने जनपद के सभी पूर्ति निरीक्षकों को सरकार द्वारा जारी फरमान को जल्द ही जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये हैं। सरकार के इस फरमान को सज्ञान में लेकर सकलडीहा पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह जी लगातार क्षेत्र में घूम घूम कर इस काम को पूरा करने में अपने कर्मचारियों के साथ रात दिन एक कर रही हैं तथा इस टारगेट को पूरा करने तथा प्रदेश में जनपद को शिर्ष पर लाने के लिए दिन रात एक कर दी हैं।


ममता सिंह जी बताया कि अब सरकार सीधा गरीबों को उसका हक और लाभ मिलेगा।सुविधाओं एवं जानकारी के अभाव में गरीब लोगों तक योजनाएँ नहीं पहुंच पाती है और कुछ लोग अपात्र होते हुए भी राशनकार्ड एवं सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं हमारा लक्ष्य ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनका डिलीगेशन किया जाय और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!