सैयदराजा विधानसभा से सत्ताधारी दल का विधायक होने के बाद भी डैना-मनियारपुर मार्ग कच्ची मिट्टी की,आजादी के सात दशक बाद भी नही बदल पाई सूरत

डैना-मनियारपुर की कच्ची मिट्टी की सड़क
चंदौली सकलडीहा क्षेत्र का डैना-मनियारपुर मार्ग आज भी कच्ची मिट्टी का है। सकलडीहा राजवाहा की पटरी पर बना यह सड़क आजादी के 7 दशक बाद भी कच्ची मिट्टी की है।इससे दर्जनो गांवो सहित बाहरी लोगों को 3 से 4 किमी कि अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रहा है।जबकि सैयदराजा विधानसभा से सत्ताधारी दल के विधायक है।इसके बाद भी लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दे कि सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र के सकलडीहा राजवाहा पर डैना-मनियारपुर मार्ग आज भी कच्ची मिट्टी की है।लगभग तीन किमी लंबी यह मार्ग बरसात के दिनों में लोगो की परेशानियों का सबब बन जाती है।इसपर चलने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।सबसे अधिक परेशानी महिलाओ,बच्चो,बुजुर्गों और मरीजो को होती है।मट्टी की सड़क होने से एम्बुलेंस सहित कोई वाहन इस सड़क से नही गुजर पाता।ग्रामीण संदीप,सुरेश,मंजीत,घनश्याम सिंह का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक सड़क निर्माण की मांग उठाई गई।लेकिन आज तक सड़क पर किसी ने ध्यान नही दिया।जबकि सैयदराजा विधानसभा से सत्ताधारी दल के विधायक चुनाव जीते है।लोगो ने चेताया कि सड़क का निर्माण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।














