उत्तर प्रदेशचंदौली

वृद्ध गरीबो में हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण,कंबल पाकर लोगो के चेहरे खिले…?

चन्दौली सकलडीहाइंटर कॉलेज सभागार में हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 215 वृद्ध महिला और पुरुषों को कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय ने हंसू राय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। उन्होंने कंबल वितरण को कृपा नहीं सहयोग की बात कही।


आपको बता दें कि हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दशकों से कंबल वितरण किया जा रहा है।उसी क्रम में रविवार को भी कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमरनाथ राय ने कहा कि सफर ही जीवन है और मंजिल मौत है।क्योकि मंजिल पर पहुचने के बाद इंसान ठहर जाता है।इसलिए निरंतर अपने को सफर में ही रखना चाहिए।यह कंबल वितरण भी सफर ही है।जो निरंतर चल रहा है।उन्होंने कहा कि हंसू राय अब हमारे बीच नही है।वह हमेशा कहा करते थे कि कंबल वितरण दया नही सहयोग है।हम सभी एक दूसरे के सहयोग से ही चल रहे है।देश के विकास में आप का भी बड़ा सहयोग है।मकान बनाने से लेकर सड़क बनाने तक।

इसलिए आप हमारे लिए पूज्यनीय है।इस यज्ञ रूपी कार्यक्रम में हम सबको आपलोगो का आशीर्वाद मिल रहा है।यह वरदान से कम नही है।इस मौके पूर्व उप जिलाधिकारी लल्लन राम,आरपी कुशवाहा,गीता सिंह,विद्युत प्रकाश,कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी,सत्य मूर्ति ओझा, किशन वर्मा,दीक्षा अग्रहरि,सुरेन्द्रकांत मिश्रा, तेजू राय,नवनीत प्रवीण श्रीवास्तव  राय,रामअवतार राय,सुधा राय, महेंद्र प्रताप गोडसे,कृष्णा गुप्ता,रघुनाथ प्रसाद,अलीम हाशमी,अनिल सेठ  राजेश चौहान रमेश कुमार शीतल पाठक टुना गुरू कमलेश राय कैलाश यादव दीपक सेठ कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!