उच्च प्राथमिक विद्यालय में हिनौती दक्षिणी व मुबारकपुर हुआ बैग वितरण…!

उच्च प्राथमिक विद्यालय में हिनौती दक्षिणी व मुबारकपुर हुआ बैग वितरण

चन्दौली शिकारगंज क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय दक्षिण हिनौती व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर में
बैग वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे , और विद्यालय के द्वारा अंगवस्त्र , माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
बच्चों ने भी स्वागत गीत से अभिनंदन किया
भूतपूर्व विधायक ,व पावर ग्रिड स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान के द्वारा बच्चों में बैग वितरण का कार्यक्रम किया गया।

साथ ही बच्चों एवं शिक्षकों को उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विद्यालय की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से उनको अवगत कराया जाए जिसे वह शीघ्र से शीघ्र पूरी तत्परता से पूर्ण कराने का कार्य करेंगे।
शिव तपस्या पासवान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंचाई भविष्य का निर्माण है , शिक्षा के बिना जीवनअधूरा है, कहां की शिक्षा से समाज का निर्माण होता है, आप लोग पढ़ लिख कर माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करें , देश की सेवा करें
दोनों विद्यालयों में लगभग 250 बैग वितरण किया गया।

तथा विद्यालय प्रांगण एवं पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प सभी शिक्षकों एवं बच्चों के साथ मिलकर लिया गया साथ ही साथ बच्चों के उन्नयन के लिए शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के साथ मिलकर उन्होंने हर संभव प्रयास करने का वचन दिया।

सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उक्त मौके पर ग्राम पूर्व प्रधान हरिशंकर साहनी, राम सुभद्र यादव , पूर्व प्रधान , दीनानाथ , मौर्य प्रधानाध्यापक , अभिषेक सिंह , चंद्रभान, सहायक अध्यापक कमलेश यादव, अरविंद कुमार पटेल, राजकुमार सिंह, गुलाब लाल सिंह, कलावती देवी, छाया देवी, इत्यादि लोग उपस्थित रहे














